फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकीदत के साथ अता की गई अलविदा जुमा की नमाज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। शहर से लेकर गांव तक की मस्जिदों में शुक्रवार को अकीदत के साथ अलविदा जुमा की नमाज अदा की गई। नमाज के बाद मुल्क की तरक्की और अमन की दुआ की गई। शहर में नवाब बाग स्थित शिया जामा मस्जिद पर आए नमाजियों को शाही पुल से लेकर कसेरी बाजार, हरलालका रोड तक सड़क पर नमाज अदा करनी पड़ी। अलविदा उमड़ने वाली नमाजियों की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे।सुबह दस बजे से लेकर दोपहर दो बजे तक रूट डायवर्जन किया गया था।
जामा मस्जिदों में समय से पहले ही नमाजी जुटने लगे थे। नमाज के पहले तकरीर में उलमा ने जकात की फजीलत बयान की। वहीं नमाज के बाद मुल्क और कौम की तरक्की के साथ अमन के लिए दुआ की गई। शहर की अलग-अलग मस्जिदों में अलग-अलग समय पर अलविदा की नमाज अदा की गई। बड़ी मस्जिद में मौलाना अबू हुरैरा ने अलविदा जुमा की नमाज अदा कराई। ऐतिहासिक अटाला मस्जिद में भी बड़ी संख्या में लोगों ने नमाज अदा की। शिया जामा मस्जिद नवाब बाग जौनपुर में इमामे जुमा शहर जौनपुर मौलाना महफुजुल हसन खां ने नमाज अता कराई। मौलाना महफुजुल हसन खां ने खुत्ब-ए-जुमा में समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने के लिये आह्वान किया। अज्ञानता को दूर करके शिक्षित समाज का निर्माण किया जाय। आलम खान स्थित मदीना मस्जिद के पेश इमाम मौलाना क्यामुद्दीन ने माह-ए-रमजान की फजीलत बयां की। कहा कि इस माह में इबादत और नेकी का सिला अल्लाह खुद देता है। अल्लाह के यहां रोजेदारों का अलग मुकाम है। जो लोग मजबूरी में रोजा नहीं रखते अल्लाह के यहां उनकी माफी है, लेकिन, जो जानबूझकर रोजा नहीं रखते वह सख्त गुनाहगार है। मदीना मस्जिद में नमाज के बाद मौलाना मोहिउद्दीन अहमद हेशाम ने कहा कि अलविदा जुमा पर तमाम मस्जिदों में जकात की फजीलत बयां करते हुए उलमा ने कहा कि अगर ईद की नमाज से पहले सदका ए फितर अदा न किया जाए तो रोजे कबूल नहीं होंगे। वहीं अलविदा जुमा की नमाज को लेकर पालिका प्रशासन ने भी जामा मस्जिद समेत तमाम मस्जिदों के आसपास सफाई के मुकम्मल इंतजाम किए थे। शाही पुल स्थित शेर की मस्जिद में मौलाना कारी जेया ने नमाज अदा कराई।
विज्ञापन


ग्रामीण में भी अदा की गई अलविदा
जौनपुर। जिले के ग्रामीण अंचल की मस्जिदों में भी अलविदा की नमाज अकीदत के साथ अदा की गई। मड़ियाहूं प्रतिनिधि के अनुसार जामा मस्जिद सहित नगर की अन्य मस्जिदों में भी अलविदा जुमा की नमाज अता की गई। जामा मस्जिद में अलविदा की नमाज पेश इमाम जमीरूद्दीन ने अदा कराई। अंजुमन कमेटियों ने नात सुनाई। हुसैनिया एकता संस्था की आयोजित कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष महताब आलम ने सभी कमेटियों को पुरस्कृत किया। पूर्व विधायक श्रद्धा यादव ,अताउल्लाह खान, साजिद खान,विनोद सेठ ,फहीम अहमद ,नीरज सिंह, विनोद निगम,गुड्डू , डा. वकार अहमद आदि लोग उपस्थित रहे। गौराबादशाहपुर की जामा मस्जिद में हाफिज अशहद व मस्जिद तैयबा में मौलाना अली हसन नोमानी ने नमाज अदा करायी। बमैला, चोरसंड, बारी, इटैली और गजना रामपुर सुरैला की मस्जिदों में नमाज अदा की गयी। बदलापुर के पुरानी बाजार, सरोखनपुर, तहसील परिसर , फत्तूपुर ,खजुरन , बर्रैया , रतासी, बहरीपुर कला ,घनश्यामपुर मस्जिदों में नमाज अदा की गई। मछलीशहर, शाहगंज, केराकत, बक्शा, नौपेड़वा, रन्नो आदि गांवों की मस्जिदों में भी अलविदा की नमाज अदा की गई।
विज्ञापन


अलविदा के समय गुल रही बिजली
जौनपुर। नमाज के समय खासकर शहर के उत्तरी इलाके के मुस्लिम मोहल्ले में अलविदा की नमाज के समय बिजली गुल हो गई। सुबह 11 बजे कटी तो दोपहर बाद तीन बजे बिजली आई। जिससे नमाजियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें