फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरपीएफ ने चलाया चेकिंग अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना। रेलवे स्टेशन पर बृहस्पतिवार की रात आरपीएफ ने चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग अभियान से यात्रियों में हड़कंप मच गया। इस दौरान संदिग्धों से पूछताछ की गई और यात्रियों के सामान की सघन चेकिंग की गई।
विज्ञापन

मुहर्रम, दशहरा, दीपावली आदि पर्व को देखते हुए स्टेशन पर रेलवे पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है। प्लेटफार्म पर घूमने वाले कई संदिग्धों से पूछताछ की गई। कई यात्रियों का सामान भी मेटल डिटेक्टर से चेक किया गया। आरपीएफ प्रभारी ने अपने हमराहियों के साथ बृहस्पतिवार रात्रि को प्लेटफार्म पर घूमने वाले कुछ संदिग्धों को पकड़ा। उनसे कड़ाई से पूछताछ की और तलाशी लेने के बाद छोड़ दिया। प्लेटफार्म पर ट्रेन का इंतजार कर रहे कई यात्रियों के थैले, बैगों को चेक किया गया। हालांकि सब कुछ सामान्य मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें