फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्धनग्न होकर ग्रामीण डाक सेवकों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। सातवें वेतन आयोग का लाभ देने सहित विभिन्न मांगों को लेकर अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ के नेतृत्व में ग्रामीण डाक सेवकों ने प्रधान डाकघर परिसर में चल रहे हड़ताल के 14वें दिन सोमवार को अर्धनग्न प्रदर्शन किया। इस दौरान मांगों को पूरा करने की आवाज बुुलंद की। साथ ही केंद्र सरकार के विरुद्घ जमकर नारे बाजी की।
विज्ञापन

ग्रामीण डाक सेवक संघ के सचिव राजेश कुमार सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार ग्रामीण डाक सेवकों के साथअन्याया कर रही है। हमारी मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक हमारी मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा। तब तक हम लोग हड़ताल समाप्त नहीं होगी। सहायक प्रांतीय सचिव पी थ्री रामउजागीर यादव ने कहा कि सरकार अगर हड़ताल समाप्त करवाना चाहती है तो हमारी मांगों को पूरा कर दें। यदि सरकार द्वारा ऐसा नहीं किया गया तो विभागीय कर्मचारी भी किसी भी समय हड़ताल पर जा सकते हैं। हड़ताल में सच्चिदानंद मिश्र, दीनानाथ सिंह, चंद्रभान सिंह, जैनेंद्र यादव, संतोष यादव, जवाहरलाल व श्रीप्रकाश गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें