मड़ियाहूं। तहसील बार एशोसिएशन के अधिवक्ताओं ने देश की सीमा पर सीजफायर का उल्लंघन और जवानों को पाकिस्तान द्वारा अकारण मारने के विरोध में सोमवार को तहसील प्रागंण में पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया। पांच सूत्री मांग पत्र एसडीेएम को सौंप कर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। तहसील बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में सोमवार 10 बजे सैकड़ों अधिवक्ताओं ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए तहसीलदार कोर्ट, नायब कोर्ट, एसडीएम कोर्ट एवं तहसील प्रागंण का चक्रमण किया। प्रागंण में अधिवक्ताओं ने सभा कर पाकिस्तान के कार्यों की निंदा की। कहा कि पाकिस्तान हमारे सैनिकों पर जुल्म ढा रहा है. हमारी सरकार केवल चेतावनी देकर शांत हो जा रही है। इसके कारण आए दिन जवान अकारण शहीद हो जा रहे हैं। जो सरकार की नाकामी है। सरकार के कार्यों की हम सभी निंदा करते हैं। सभा के बाद अधिवक्ता नारेबाजी करते हुए एसडीएम मोतीलाल यादव से मुलाकात कर पांच सूत्रीय ज्ञापन मौखिक रूप से बताते हुए सरकार को पत्र भेजने की मांग की। सभी कोर्टों का बहिष्कार करने के निर्णय से अवगत कराया। हालांकि कार्य बहिष्कार के बाद भी कुछ अधिवक्ताओं ने कोर्ट में जाकर काम किया। इस अवसर पर अभयराज सिंह, कृष्णकुमार सिंह, अशोक कुमार उपाध्याय, गुलाब दूबे, अनिसुर्रहमान, कमलेश सिंह, इंद्रजीत भारती, उदित नारायण सिंह, झारखंडे पटेल, संतोष सिंह, जयशंकर दूबे, चंद्रेश यादव, शरदचंद विश्वकर्मा, घनश्याम मिश्रा आदि मौजूद रहे।