करंजाकला(जौनपुर)। अखिल भारतीय यादव महासभा की ओर से प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन गुलाबी देवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय सिद्दीकपुर में किया गया। मुख्य अतिथि आदित्य यादव पीसीएफ उत्तर प्रदेश सभापति ने बोर्ड परीक्षा में बेहतर अंक पाने वाले छात्रों और खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीकृष्ण के प्रतिमा पर दीप जलाकर किया। उन्होंने ने कहा कि बुजुर्गों का वरदान है कि बच्चे तरक्की करें। हमें खुशी होगी। हम लोगों के मुखिया जब रक्षामंत्री थे तब उन्होंने अपने देश वीरों की सेना पर की लड़ाई लड़ते शहीद हुए वीरों को शव उनके घर पहुंचाने का निर्देश दिया था। देश का लाल यदि शहीद हो जाता था। तो उसका सम्मान होना चाहिए। उसे गार्ड ऑफ आनर और सम्मान को साथ उसका अंतिम संस्कार किया जाता था। विषिष्ट अतिथि पूर्व सांसद उमाकान्त यादव ने कहा कि हर स्तर पर आगे चलने के किए लिए आप की भागीदारी और सहयोग कि जरूरत है। यह सबके लिए समान है। बच्चों को उंचे स्तर तक शिक्षा देना चाहिए। शिक्षा से ही गरीबी दूर होगी। मुख्य अतिथि ने इंटर और हाईस्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्राओं को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले में प्रियांशू यादव, ज्योति यादव, कामिनि यादव, अभिलाषा, और किरन यादव के साथ कुस्ती में भी अपना स्थान प्राप्त करने वाले पहलवानों को प्रस्तति पत्र देकर समानित किया गया। जिसमें धनंजय यादव, शिवेन्द्र यादव रहे। इस मौके पर बालेश्वर यादव, श्रद्धा यादव पूर्व विधायक, लालचन्द्र यादव (लाले) संरक्षक, जितेन्द्र यादव, लालजी यादव, रमानन्द यादव, डॉ. आषुतोष यादव, अशोक यादव, रामकृपाल सिंह, प्रवण, यादव, ऋषि यादव, श्यामसुन्दर यादव, रमाशंकर यादव, सुबाष यादव, लोगगीत गायक पूर्व मंत्री विजयलाल यादव, राजनीगंधा लोक गीत गायक ने यादव ने हिस्सा लिया। संचालन संतोष यादव ने किया।