फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काली पट्टी बांध कर किया विरोध प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरकोनी। ब्लाक परकार्यरत ग्राम पंचायत व ग्राम विकास अधिकारियों (सेक्रेट्री) ने विभिन्न मांगों को लेकर काली पट्टी बांध कर विरोध प्रर्दशन किया।अपनी मांगों से संबंधित पत्रक प्रदेश सरकार तथा डीएम भेज दिया। उनकी मांग है कि वेतन विसंगतियों को दूर किया जाए, शैक्षणिक योग्यता स्नातक करने, बाइक भत्ता देने, प्रमोशन आदि के साथ सुविधाओं में बढ़ोतरी करने की मांगकी है। प्रर्दशन कर रहे लोगों ने बताया कि विरोध प्रर्दशन 20 से प्रारंभ हुआ है जो 26 मई तकचलेगा। उसके बाद आगे की रणनीति बनाई जाएगी। विरोध स्वरूप काली पट्टी बांध करकाम किया जा रहा है। इस मौके पर हौशिला सिंह, नीरज श्रीवास्तव, संजीव गुप्ता , रामासरे मौर्या, जित्तू राम यादव , फौजदार पाल, गुड्डू, संदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन




जौनपुर। तीन सूत्रीय मांगों को लेकर ग्राम पंचायत व ग्राम विकास अधिकारी समन्वय समिति के नेतृत्व में ग्राम पंचायत व ग्राम विकास अधिकारियों द्वारा हाथ में काली पट्टी बांधकर मंगलवार को कार्य किया गया। इस दौरान
ग्रेड पे 2000 से बढ़ाकर 2800 किए जाने, नियुक्ति हेतु शैक्षिक शेग्यता इंटर मीडिएट के स्थान पर स्नातक करने और कम्प्यूटर योग्यता में ट्रीपल सी के स्थान पर ओ लेवल कोर्स लागू करने की मांग की।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के अध्यक्ष प्रदीप सिंह ने कहा कि ग्रेड पे 2000 से बढ़ाकर 2800 किए जाने, नियुक्ति हेतु शैक्षिक शेग्यता इंटर मीडिएट के स्थान पर स्नातक करने और कम्प्यूटर योग्यता में ट्रीपल सी के स्थान पर ओ लेवल कोर्स लागू करने की मांग काफी लंबे से समय से की जा रही है। लेकिन हमारी मांगों को पूरा करने का शासन द्वारा सिर्फ आश्वासन ही दिया जा रहा है। लेकिन हमारी मांगों को अभी तक पूरा नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि हाथ में काली पट्टी बांध कर 26 मई तक कार्य किया जाएगा। इसके बाद 28, 29 व 30 मई को सामुहि अवकाश पर हम लोग रहेंगे।धर्मापुर- ग्राम पंचायत व ग्राम विकास अधिकारी समंवय समिति के आवाहन पर धर्मापुर ब्लाक के ग्राम विकास व ग्राम पंचायत अधिकारियों ने अपनी बाहों पर काली पट्टी बांधकर कार्य किया। साथ ही तीन सूत्रीय मांगों को पूरा नहीं करने पर विरोध जताया।सतहरिया- मुंगराबादशाहपुर ब्लाक मुख्यालय पर कार्यरत ग्राम पंचायत व ग्राम विकास अधिकारियों ने बाह में काली पट्टी बांध करकार्य किया। साथ ही तीन सूत्रीय मांगो के पूरा नहीं होने पर विरोध जताया। इस दौरान प्रदेश सरकार व डीएम को तीन सूत्री मांग पत्र भी भेजा। इस अवसर पर विनोद कुमार, आनंद प्रकाश, सुरेंद्र नाथ, प्रशांत कुमार, अशोक कुमार शर्मा,प्रमोद कुमार,उदय राज भारती, रमेश चंद्र पाठक, आशीष कुमार, मृत्युंजय कुमार, सुमन, शशिकांत आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें