फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्थगन आदेश के वावजूद बना दिया रास्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
मछलीशहर। बख्शी इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधक द्वारा तालाब की भूमि में रास्ता बनाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। न्यायालय के स्थगन आदेश के बावजूद रास्ते का निर्माण कराए जाने का आरोप लगाते हुए भाजपा नेताओं और सर्वगूंज फाउंडेशन के विरोध करने पर तहसीलदार ने जेसीबी लगाकर खुदाई करवा दी थी। दोबारा रास्ता बनाने की शिकायत पर कोर्ट ने जिलाधिकारी से निरीक्षण कर रिपोर्ट देने को कहा है।
विज्ञापन

नगर के पूर्वी छोर पर बख्शी इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन 11 मार्च को हाईकोर्ट के न्यायाधीश ने किया था। रायबरेली-जौनपुर मार्ग पर स्थित इस विद्यालय तक पहुंचने का कोई रास्ता नहीं है। स्कूल निर्माण स्थल और सड़क के बीच तालाब खाते की जमीन है, जो नाले में तब्दील हो गई है। उस जमीन को लेकर विवाद न्यायालय में लंबित है, जिसमें स्थगन आदेश पारित है। भाजपा नेताओं और सर्वगूंज फाउंडेशन का आरोप है कि कोर्ट के आदेश का उल्लंघन कर तालाब की भूमि पर रास्ता बनाया गया है। शिकायत मिलने पर 12 अप्रैल को तहसील प्रशासन ने रास्ते की खुदाई करवाकर नाले को पहले जैसा बना दिया था। कुछ दिन बाद विद्यालय प्रबंधन ने गड्ढे को पाटकर रास्ते का निर्माण कर लिया। तब मामले की रिपोर्ट नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी और सर्वगूंज फाउंडेशन द्वारा उच्च न्यायालय में को दी गई। न्यायालय ने स्थगन आदेश के बावजूद कार्य करने के मामले को गम्भीरता से लेते हुए न्यायालय ने डीएम को स्वयं जांचकर 23 मई तक रिपोर्ट न्यायालय में प्रस्तुत करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें