फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य समिति शासी निकाय की हुई बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। मुख्य विकास अधिकारी आलोक सिंह की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति, शासी निकाय की बैठक मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। कई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर प्रसूतियों को भोजन नहीं उपलब्ध कराने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी ओपी. सिंह ने बताया कि प्रसूतियों को मुफ्त भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। केराकत, महराजगंज, सुईथाकला में मरीजों को भोजन न उपलब्ध कराये जाने की शिकायत पर एमओआईसी पर नाराजगी व्यक्त किया। सीडीओ ने परिवार कल्याण की उपलब्धी, अंधता नियत्रंण एवं आशा के भुगतान, क्षय नियंत्रण, कियाशील प्रथम संदर्भन इकाई में किए गए कार्यों, मलेरिया नियत्रंण कार्यक्रम, राष्ट्रीय कुष्ठ निवारण की समीक्षा किया। मुख्य विकास अधिकारी ने सीएमओ से कहा कि जितने भी कार्य हो रहे हैं उसको अवलोकित करते हुए शत प्रतिशत कार्यों को पूर्ण कराएं और आशा के भुगतान में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो। इस अवसर पर सीएमएस एसके पांडेय, महिला रामसेवक सरोज, क्षय रोग अधिकारी डा. आरके सिंह, डा. एसके यादव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें