फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीकेएस और घुनाकापुरा फाइनल में

विज्ञापन
विज्ञापन
थानागद्दी। क्षेत्र के रतनूपुर बाजार स्थित मैदान पर चल रहे रात्रि कालीन अंडर आर्म रतनूपुर प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में सोमवार को डीकेएस रुद्रपुर ने भदवार को 20 रनों से तथा घुनाकापुरा ने रतनूपुर को 28 रन से हरा दिया। डीकेएस और घुनाकापुरा में खिताबी भिड़ंत होगी।
विज्ञापन

मंगलवार को पहले सेमीफाइनल मुकाबले में डीकेएस रुद्रपुर ने शिवा की 30 रन की पारी की बदौलत निर्धारित ओवर में 8 विकेट गंवाकर 88 रन बनाया। लक्ष्य का पीछा करते हुए भदवार की पूरी टीम महज 68 रन पर सिमट गई। टीम 20 रन से मैच हार गई। दूसरे सेमीफाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए घुनाकापुरा की टीम ने रतनूपुर के विरुद्ध 104 रन का स्कोर खड़ा किया। सुरेश 24 तथा सचिन ने 22 रन बनाया। जबाब में रतनूपुर की पूरी टीम 76 रन ही बनाकर मैच 28 रन से हार गई। इस मौके पर मुन्ना यादव, आमोद सिंह, राजीव यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें