फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक कभी नहीं होता है सेवा निवृत: दिनेश चौधरी

विज्ञापन
विज्ञापन
डोभी (जौनपुर)। शिक्षक शिक्षा के माध्यम से समाज को दिशा देने का कार्य करता है। वह समाज के लिए सदैव प्रासंगिक रहता है। वह एक निश्चित समय पर समय सीमा के बंधन से मुक्त तो हो जाता है। परंतु शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होता है। वह आजीवन समाज को दिशा देने का कार्य करता रहता है। बीआरसी डोभी में प्राथमिक शिक्षक संघ की ओर से आयोजित शिक्षा उन्नयन एवं सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक दिनेश चौधरी ने कही। उन्होंने कहा कि यह गौरव का क्षण है कि शिक्षक कर्तब्यनिष्ठ दायित्व का निर्वहन निष्ठापूर्वक करके अवकाश ले रहा है। इसके बाद वह जीवन पर्यंत समाज को अपनी सेवाएं देता रहता है।
विज्ञापन

विकास कार्यों की चर्चा करते हुए बताया कि 7.5 करोड़ रुपये की लागत से चंदवक में पुराने सरकारी अस्पताल के जर्जर भवन को तोड़ कर महिला अस्पताल का निर्माण कराया जाएगा। विभागीय स्वीकृति मिल गई है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. राजेंद्र सिंह ने कहा कि शिक्षक कभी अवकाश नही ग्रहण करता है। वह जीवन पर्यंत समाज को शिक्षा के माध्यम से जागृत करता रहता है। उन्होंने सेवानिवृत्त शिक्षकों का आह्वान किया कि यदि ओ किसी भी विद्यालय में अपनी सेवाएं प्रदान करना चाहते है तो किसी भी आदेश की आवश्यकता नहीं है। अपनी सेवाएं दे सकते हैं। बताया कि विद्यालयों में नामांकन बढ़ाने का प्रयास हो रहा है। पिछले वर्ष बीस हजार छात्र बढ़े थे। इस वर्ष पचास हजार का लक्ष्य है। कार्यक्रम को लेखाधिकारी नन्द राम कुरील ,सत्य प्रकाश सिंह ने भी सम्बोधित किया। समारोह में 65 सेवानिवृत्त शिक्षक शिक्षिकाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। छात्राओं ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया ।शिक्षक संघ के अध्यक्ष आलोक कुमार सिंह रघुवंशी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।अध्यक्षता बेचू सिंह व संचालन संजय कुमार यादव ने किया। इस अवसर पर एबीएसए अरविंद कुमार यादव, जिला शिक्षक संघ अध्यक्ष अरविंद कुमार शुक्ला, प्रधानाध्यापक सतिराम निषाद , उमाशंकर सिंह, पारस सिंह, राम मूर्ति यादव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें