फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोध दाखिला में विवि को बीस करोड का फायदा

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। शोध दाखिला में पूर्वांचल विश्वविद्यालय को पहली बार 20 करोड़ का फायदा हुआ है। विषयवार शोध छात्रों की डीआरसी कराने के बाद उनको अलग-अलग कालेजों में दाखिला दिलाया गया। दाखिला लेने वाले छात्रों से प्रति छात्र 25 हजार रुपये प्रवेश शुल्क जमा कराया गया। प्रवेश परीक्षा में उत्तीर्ण छात्रों की कोर्स वर्क कराने के बाद उनकी परीक्षा कराई गई थी। परीक्षा में उत्तीर्ण हुए छात्रों को शोध निदेशक का आवंटन कर दिया गया था। कालेजों में भी छात्रों की डीआरसी (डिपार्टमेंटल रिसर्च कमेटी) कराने के बाद छात्रों को दाखिला दिलाया गया। विभिन्न विषयों में कुल आठ सौ शोध छात्रों ने दाखिला लिया। शुक्रवार को योग गुरु बाबा रामदेव के विश्वविद्यालय आगमन पर मंच से भी कुलपति ने इसका खुलासा किया। उन्होंने कहा कि विगत एक वर्ष में विश्वविद्यालय की आय बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें