फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर का ट्रैफिक प्लान हुआ लागू, नहीं लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। शहर का ट्रैफिक प्लान शुक्रवार को लागू हो गया। इसको अमली जामा पहनाने के लिए एसपी सिटी से लेकर टीएसआई तक तीन घंटे तक हलाकान रहे। नतीजतन पहले दिन शहर में कहीं जाम कहीं नहीं लगा। अलबत्ता हाइवे पर दोपहर में कुछ देर के लिए जाम लगा।
जाम की समस्या शहर में बड़ी समस्या हो गई है। सुबह होते ही लोग अपने बच्चों को छोड़ने सेंट पैट्रिक सहित कई स्कूलों में जाते हैं जहां सुबह ही वह जाम में फंसकर उस समय परेशान हो जाते जब क्रासिंग बन हो जाती है। सुबह से जाम का दौर शुरू होता है और दोपहर बाद तक चलता रहता है। खासकर क्रासिंग बंद होने पर ओवरटेक करने के चक्कर में नईगंज क्रासिंग पर हर रोज हर घंटे दो किमी तक जाम लग जाता है। जिससे लोगों को परेशानी होती। इसी तरह लाइन बाजार के आगे जगदीशपुर क्रासिंग पर लंबा जाम लगता है। टीडी कालेज के दक्षिणी गेट पर भी इधर हाल के दिनों जाम लगने लगा है जिससे लोगों को दिक्कत हो रही है। वैसे ओघलंदगंज, नईगंज, पॉलिटेक्निक, जेसीज, सिपाह, सब्जी मंडी, कचहरी, उर्दू बाजार, पुरानी बाजार जाम के मुख्य प्वाइंट बन चुके हैं।
विज्ञापन


ऐसे लागू हुआ ट्रैफिक प्लान
जौनपुर। चहारसू चौराहे से ओलंदगंज चौराहे तक एकल मार्ग की व्यवस्था की गई है। चार पहिया और तीन पहिया वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। कोतवाली की ओर से आने वालों अशोक टाकिज तिराहे से सद्भावना पुल होकर ओलंदगंज, जोगियापुर की तरफ भेजा गया। कचहरी की ओर से आने वाले वाहनों को राज भवन तिराहा से जेसीज और रूहट्टा की ओर भेजा गया। चंद्रा होटल से जोगियापुर मार्ग को जोड़ने वाले रास्ते को एकल मार्ग कर दिया गया था। चंद्रा होटल से आने वाले सभी वाहनों को रोक दिया गया और उन्हें जेपी होटल के सामने से जोगियापुर भेजा गया। किशन काफी हाउस से मछलीशहर मार्ग को एकल किया गया है। वाहनों को मछलीशहर पड़ाव की ओर जाने की छूट दी गई लेकिन मछलीशहर पड़ाव से वाहनों को नहीं आने दिया जा रहा। नईगंज की ओर से आने वाले वाहन मछलीशहर पड़ाव होकर बदलापुर पड़ाव वाले मार्ग से ओलंदगंज की ओर भेजे गए। पॉलिटेक्निक चौराहे से कोतवाली तक वाहनों को आने की छूट दी गई। बदलापुर पड़ाव से जोगियापुर कचहरी को जाने वाले मार्ग पर भी वाहन ले जाने की छूट है।
विज्ञापन


ट्रैफिक प्लान लागू कर दिया गया है। पहले दिन 15 से अधिक वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। 50 से अधिक वाहन चालकों को चेतावनी देकर छोड़ा गया है। प्लान को और सख्ती से लागू कराया जाएगा।-केके चौधरी, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें