फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर की सड़कों पर बने कट से हो रहे हादसे

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। शहर की सड़कों पर गड्ढों की वजह से हादसे हो रहे हैं। इसको देखते हुए जिलाधिकारी ने नगर पालिका और लोक निर्माण विभाग से सड़कों को गड्ढामुक्त करने को कहा है। कहा है कि एक माह के अंदर सड़कें ठीक करा दी जाएं।
विज्ञापन

शहर में बदलापुर पड़ाव, पॉलिटेक्निक से आगे, पार्क के सामने, स्टेशन रोड, मछलीशहर पड़ाव, गूलर घाट, नईगंज सहित कई स्थानों पर सड़कों के किनारे और बीच में गड्ढे बन गए हैं। इन गड्ढों को बचाने के चक्कर में वाहन अक्सर हादसे का शिकार हो जा रहे हैं। खासकर रात में उनके लिए मुसीबत पैदा हो जाती है। इसे गंभीरता से लेते हुए डीएम ने इन गड्ढों को भरने का निर्देश दिया है। नगर पालिका और लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर सड़कों का सर्वे कर रहे हैं।
कई सड़कों पर लोगों ने जनरेटर रख लिया है या शेड डालकर उसे कब्जा कर लिया है। इससे आवागमन में बाधा हो रही है। ऐसी जगहों पर अभियान चलाया जाएगा। अतिक्रमण हटाने के साथ-साथ जुर्माना भी वसूल किया जाएगा। एक साल पहले डीएम भानु चंद्र गोस्वामी ने जेसीज चौराहे, जोगियापुर से अवैध कब्जे हटवाए थे। अब वहां प्रभावशाली लोगों ने पक्के निर्माण करा लिए हैं। मछलीशहर पड़ाव से नईगंज रोड पर बीच सड़क पर ही तारापुर कालोनी मोड़ पर भी पक्का निर्माण कराया जा रहा है। जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी ने बताया कि एक महीने में गड्ढे पाटने को कहा गया है। अवैध कब्जे भी हटवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें