फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाब फेयर में 500 विद्यार्थियों को मिला रोजगार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में ट्रेनिंग में प्लेसमेंट सेल की ओर से आयोजित जॉब फेयर में कंपनियों ने 500 विद्यार्थियों को चुना है। चयनित छात्रों की अंतिम सूची बुधवार को जारी की जाएगी। मंगलवार को देर शाम तक साक्षात्कार चलता चलता रहा।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. राजाराम यादव ने विद्यार्थियों के चयन पर खुशी जताते हुए कहा जाहिर करते हुए कहा कि इससे विश्वविद्यालय के सभी विद्यार्थियों को नई ऊर्जा मिलेगी। उन्होंने प्लेसमेंट सेल की निदेशक प्रो. रंजना प्रकाश एवं चयनित विद्यार्थियों को बधाई दी। जॉब फेयर की शुरूआत सोमवार को हुई थी। मंगलवार को एमबीए एवं बीटेक के 510 से अधिक विद्यार्थियों ने चयन प्रक्रिया में प्रतिभाग किया। दो दिवसीय जॉब फेयर में 1600 से अधिक विद्यार्थियों का साक्षात्कार हो चुका है। दूसरे दिन इंडिया मार्ट, अर्नव इन्फोसॉफ्ट, आथेंटिक इंस्ट्रूमेंट्स लिमिटेड, भीलवारा इंफोटेक, कैलास इंजीनियरिंग, चंदन हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड, एनसीआर कारपोरेशन एवं कंपनियों के प्रतिनिधियों द्वारा साक्षात्कार लिया गया। दूसरे दिन कंपनी प्रतिनिधियों से इंजीनियरिंग संकाय अध्यक्ष प्रो. अशोक कुमार श्रीवास्तव एवं प्लेसमेंट सेल की निदेशिका प्रो. रंजना प्रकाश ने बैठक कर विभिन्न मुद्दों पर बात की। प्रो. रंजना प्रकाश ने ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट सेल की रिपोर्ट प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि इस सत्र में परिसर के विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कई प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए थे। जाब फेयर के पूर्व आयोजित कैंपस प्लेसमेंट में 121 विद्यार्थियों का चयन पूर्व में हो चुका है। जाब फेयर में 500 विद्यार्थियों के चयन का परिणाम अभी तक आया है। इस अवसर पर प्रो अजय द्विवेदी, डा. मनोज मिश्र, डॉ दिग्विजय सिंह राठौर, डा. राजकुमार, डा. संतोष कुमार, डा. अमरेंद्र सिंह, अनिल मौर्य, श्याम त्रिपाठी, ऋषि सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें