फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिनों से खराब पड़ा है स्ट्रीट लाइट

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंगरामऊ (जौनपुर)। स्थानीय बाजार में लाखों रुपये की लागत से लगी पांच स्ट्रीट लाइटें शोपीस बनी हुई हैं। यह कई महीनों से खराब पड़ी हैं। जिसे अभी तक ठीक नहीं किया गया है। शिकायत के बावजूद स्ट्रीट लाइट नहीं लगने से लोगों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

सिंगरामऊ बाजार कस्बे के सहित आदि पांच अलग-अलग स्थानों पर पांच स्ट्रीट लाइट लगवाया गया है। इस दौरान हरपालगंज स्टेशन रोड, सिगरामऊ बस पड़ाव, सिरकिना रोड़ स्थित गली, यूनियन बैंक के पास वाली गली में लगी है। लेकिन यह लाइटें महीनों से खराब पड़ी है। जिससे शाम होते ही कस्बे सहित आसपास के इलाकों में अंधेरा छा जाता है। इस बावत मुन्ना बरनवाल, वसीम खान, अफजल अंसारी, नसीम, कैसर चूड़िहार, जयप्रकाश शर्मा, टिल्ली मिश्रा, विनोद प्रधान, मिठाई शर्मा आदि ने बताया कि खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटें बनाने के लिए कई बार अधिकारियों से गुहार लगाया गया है, लेकिन अभी तक दूसरी स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य नहीं किया गया है। उन्होंने रोष प्रकट करते हुए अतिशीघ्र स्ट्रीट लाइट ठीक कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें