फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोमती नदी के घाट का नगर विकास मंत्री ने लिया जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। नगर विकास, शहरी समग्र विकास तथा नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन विभाग के मंत्री सुरेश खन्ना शनिवार को गोमती नदी के घाट का जायजा लेने जौनपुर पहुंचे। उन्होंने हनुमान घाट पर पक्का पुल बनाए जाने का लोगों को भरोसा दिया। कहा कि नदी में प्रदूषण और गंदगी न हो, इसके लिए इंतजाम किए जाएंगे। नदी में सीधे नालों का गंदा पानी न जा सके, इसके लिए सीवर ट्रीटमेंट प्लांट लगाया जाएगा। नदी के घाटों पर शौचालय का निर्माण कराने का उन्होंने भरोसा दिया। स्वच्छ गोमती अभियान के कार्यकर्ताओं ने उन्हें गोमती एक्शन प्लान की प्रति सौंपा और बताया कि यह प्लान राष्ट्रपति, राज्यपाल, मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री नीतिन गडकरी को सौंपा जा चुका है।
विज्ञापन

नगर विकास मंत्री लोक निर्माण विभाग के डाक बंगले पर विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद सीधे गोमती घाट पर पहुंचे। बैठक में उन्होंने शहर की सफाई व्यवस्था, प्रदूषण, पर्यावरण और गरीबी उन्मूलन की योजनाओं पर चर्चा की। प्रतिमा विसर्जन घाट का निरीक्षण करने के दौरान उन्होंने नजदीक से नदी की स्थिति देखी और अपने राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव से समस्या पूछी। लेकिन मंत्री उन्हें पक्का घाट बनाने के अलावा कोई समस्या नहीं बता सके। अभियान के अध्यक्ष गौतम गुप्ता ने कहा कि गोमती एक्शन प्लान देश के सबसे काबिल वैज्ञानिकों द्वारा तैयार कराया गया है जिसमें जौनपुर नगर में गोमती में गिरने वाले 22 बड़े नालों को बंद कराकर उस पर सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाए जाने की व्यवस्था है। यदि प्रस्ताव को स्वीकृत किया गया तो प्रोजेक्ट बनवाने के खर्चे से छुटकारा मिल जाएगा। कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने देर तक लोगों की बातों को सुना और आश्वासन दिया कि नदी की बेहतरी के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। इस दौरान राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव, सांसद केपी सिंह, विधायक दिनेश चौधरी, विधायक डा. लीना तिवारी, नगर पालिका के ईओ कृष्ण कुमार, पूर्व जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र सिंह, अशोक श्रीवास्तव, इं. कृष्ण कुमार जायसवाल, भाजपा नेता सतीश सिंह, ईश्वर देव सिंह, सुरेंद्र जायसवाल, डा. जाह्नवी श्रीवास्तव, डा. ब्रह्मेश शुक्ल, सतीश त्यागी, राजवीर दुर्गवंशी, अंकित सिंह, बलराम निषाद, सत्येंद्र सिंह मुन्ना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें