जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी नगर द्वारा भारत रत्न डा. भीम राव रामजी आंबेडकर की 127वीं जयंती गौशाला परिसर में समरसता दिवस के रूप में संगोष्ठी एवं खिचड़ी सहभोज समारोह आयोजित किया गया। इसका शुभारंभ प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य जी सदस्य विधान परिषद, जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय, पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व जिलाध्ययक्ष हरिश्चंद्र सिंह, क्षेत्रीय मंत्री मोहितोष नारायण ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया।
प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि बाबा साहब ने संविधान की रचना में देश के सभी पहलुओं पर अध्ययन करके किया। कहा कि हमें आंबेडकर नीति पर चलते हुए केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे जनहित कार्यों विशेषकर गरीब, दलित, शोषित समाज के लिए चलाए जा रहे कार्यों को लेकर घर-घर जाना होगा। पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि जिस समाज में आंबेडकर का जन्म हुआ उस समय भेदभाव का आधिपत्य था परंतु बाबा साहब ने उच्च शिक्षा ग्रहण करके उस व्याप्त भेदभाव को समाप्त करने का जो वीणा उठाया था, उस संकल्प को लेकर हमें समाज से भेदभाव व ऊंचनीच को खत्म करना होगा। अध्यक्षता करते हुए नगर अध्यक्ष आशीष गुप्ता आशू ने कहा कि आंबेडकर ने देश के निर्माण में बहुत बड़ा योगदान दिया है। आभार नगर महामंत्री अमित श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम का संचालन नगर महामंत्री नंद लाल यादव सभासद ने किया। इस मौके पर डा. दिनेश सिंह, ओम प्रकाश सिंह, सूर्य प्रकाश सिंह, संदीप तिवारी, सुनील गुप्ता, पुष्पराज सिंह, बाबूराम निषाद, राजकुमार बिंद, डा. अजय सिंह, रामसिंह मौर्या, पीयूष गुप्ता, श्याम मोहन अग्रवाल, धर्मपाल चौधरी, पूनम विश्वकर्मा, किरन मिश्रा, शैल साहू, संगीता अग्रवाल, रीता जायसवाल, डा. राम सूरत मौर्य, रागिनी सिंह, रीशू सिंह, रेनू सिन्हा, अंजना श्रीवास्तव, अंजू पाठक, सुशील सिंह, विष्णु गुप्ता, राघवेंद्र दुबे, सुरेन्द्र जायसवाल, डा. ब्रम्हेश शुक्ल, अभिषेक श्रीवास्तव, रामकृष्ण बिन्द, अंकित प्रजापति, आलोक वैश्य, जगमेन्द्र निषाद, संदीप जायसवाल, मोहित कश्यप, सुनील सेठ, प्रशांत पंकज श्रीवास्तव, बसंत प्रजापति, राजेश गुप्ता, अनिल जायसवाल, श्याम बिहारी सेठ आदि मौजूद रहे।