जौनपुर। रोटरी सेवा और अंतरराष्ट्रीय सद्भावना के समर्पण के लिए पूरी दुनिया में अच्छी तरह से जाना जाता है। इसका श्रेय रोटरी के संस्थापक को जाता है। रोटरी क्लब जौनपुर के सदस्यों ने यह बात रोटरी इंटरनेशनल के संस्थापक पी पॉल हैरिस का जन्म दिवस पर कही।
रोटरी क्लब के अध्यक्ष रविकांत जायसवाल ने कहा कि सेवा कार्यों के लिए दिशा प्रदान करने वाले महान समाज सेवी पी पॉल हैरिस ने 23 फरवरी 1905 में अपने 4 मित्रों के साथ रोटरी की नीव डाली थी। इनका जन्म विस्कॉन्सिन में हुआ था। इस अवसर सभी रोटेरीयन ने एक दूसरे को बधाई देते हुए समाज के प्रति समर्पित रहने को कहा एवं बेहतर समाज की कल्पना के की। अंत में रोटरी क्लब के सचिव अमित कुमार पांडेय ने आभार जताया। इस अवसर पर जय किशन साहू, शिवांशू श्रीवास्तव, मनीष जायसवाल आदि मौजूद रहे।