जौनपुर। भगवान परशुराम जयंती पर बुधवार को जिलेभर में विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने जुलूस निकाल कर उनके उपदेशों को गांव-गांव जाकर बताया। सभा में बक्ताओं ने कहा कि भगवान परशुराम के आदर्शो से सीख लेकर समाज में व्याप्त कुरीतियों को खत्म किया जा सकता है। उनके आदर्श हमेशा समाज का दिशा निर्देशन करते रहेंगे। वक्ताओं ने व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।
ब्राह्मण चेतना समिति की ओर से शहर के रासमंडल स्थित कार्यालय पर भगवान परशुराम जयंती मनाई गई। रामकृष्ण त्रिपाठी, कवि सभाजीत द्विवेदी प्रखर, रामेश्वर त्रिपाठी, डा. पीसी विश्वकर्मा, ओपी खरे, शकुंतला शुक्ला ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की। सभाजीत द्विवेदी प्रखर ने कहा कि भगवान परशुराम ने अनीति और अत्याचार का विरोध किया। निरंकुश शासकों का संहार किया। डा. पीसी विश्वकर्मा ने उन्हें भगवान विष्णु का अवतार बताया। कहा कि उन्होंने शस्त्र और शास्त्र की महत्ता का प्रतिपादन किया। इस मौके पर संत प्रसाद राय, रमाशंकर उपाध्याय, रमेश पांडेय, राहुल मिश्र, चंद्र प्रकाश तिवारी, प्रभात उपाध्याय, विवेक उपाध्याय, जयराम यादव, कौशल त्रिपाठी, शशांक त्रिपाठी, राजेश सिंह आदि मौजूद थे। अध्यक्षता रामकृष्ण त्रिपाठी ने की। अध्यक्ष डा. रामेश्वर प्रसाद त्रिपाठी ने आभार जताया। संचालन अशोक कुमार मिश्र ने किया।
मछलीशहर: अंतरराष्ट्रीय हिंदू सेना की ओर से परशुराम जयंती पर बाइक जुलूस निकाला गया। ग्रामीण क्षेत्र से निकला बरईपार बाजार में जाकर समाप्त हुआ। बाइक जुलूस का शुभरम्भ संगठन के जिलाध्यक्ष अंकित शुक्ला ने छाछों गांव में परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण और पूजन करने के बाद किया। रैली उक्त गांव से शुरू होकर, गोधुपुर, मछलीशहर चुंगी चौराहा से नगर में प्रवेश करने के बाद मुंगरा बादशाहपुर चौराहे स्थित हनुमान मंदिर से होते हुए बरईपार मार्ग से बरईपार बाजार में जाकर समाप्त हुई। बाइक रैली में राज कुमार तिवारी, रोहित शुक्ला, नीलेश शुक्ला, धवन, ऋषि शुक्ला, डब्बू आदि शामिल थे। रैली का नेतृत्त्व जिलाध्यक्ष अंकित शुक्ला ने किया।
बरईपार: परशुराम जयंती पर ब्राह्मण सेवा संघ ने रैली निकालकर गांवों का भ्रमण किया। रैली में युवा भगवान परशुराम का जयकारा लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे। रैली हनुमान मंदिर, बरईपार चौराहा, बरईपार बाजार होते हुए सोनहिता सराय भोगी से सुजानगंज के गौरीशंकर मंदिर परिसर में समाप्त हुई। इस दौरान रैली में ब्राह्मण संघ के संयोजक वीरेंद्र दुबे, भाजपा नेता सरिता तिवारी, रत्नाकर मिश्रा, श्याम मिश्र, सुरेंद्र पांडेय आदि मौजूद रहे।
बदलापुर में समाजवादी पार्टी कार्यालय पर बुधवार को परशुराम जयंती धूमधाम से मनाई गई। उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। कहा कि भगवान परशुराम हम सब के आदर्श हैं। इस मौके पर बिधान सभा क्षेत्र अध्यक्ष रामजतन यादव, रबिन्दर मिश्रा ,रामचन्दर मिश्रा, भोला दूवे, उमा पाण्डेय, लालबहादुर , त्रिवेणी विश्वकर्मा आदि मौजूद थे।