फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन माह से प्रदूषण का दंश झेल रहे कस्बे के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

शाहगंज। सड़क चौड़ीकरण के के लिए कस्बे में तीन महीने से तोड़फोड़ हो रही है। इससे उड़ने वाले गर्द-गुबार से लोग त्रस्त हो गए हैं। बाजार में घूमने वालों की सांस फूलने लगी हैं। लोक निर्माण विभाग भी इस मामले में सुस्ती दिखा रहा है। अब तक सड़क का निर्माण नहीं शुरू किया जा सका है।
विज्ञापन

लुम्बिनी-दुद्धी मार्ग स्थित शाहगंज कस्बे की सड़क का चौड़ीकरण किया जा रहा है। दिसंबर महीने में लोक निर्माण विभाग की मुनादी पर नागरिकों ने अपना निर्माण स्वयं तोड़कर सड़क चौड़ीकरण का रास्ता साफ कर दिया। लेकिन तीन महीने बीतने के बाद भी विभाग उदासीन रवैया अपनाए हुए है। जिम्मेदार अधिकारी नगर पालिका पर पाइप लाइन नहीं बिछाने व विद्युत विभाग द्वारा पोल न हटाने का बहाना बनाकर अपने को बेदाग साबित करने में लगे हैं। जबकि पालिका प्रशासन का मानना है कि लोक निर्माण विभाग बचे निर्माण को ध्वस्त कराए तो पाइप लाइन का काम शुरू किया जाए। सड़क निर्माण में तेजी लाने के लिए सभासदों व नागरिकों ने अनेकों बार जिला प्रशासन, तहसील प्रशासन व विभाग के उच्चाधिकारियों को पत्र देकर सड़क निर्माण की बात कही लेकिन निर्माण कार्य में कोई प्रगति नहीं हो रही है। विभाग द्वारा रामलीला भवन चौक से हिंद सिनेमा फैजाबाद मार्ग तक बोल्डर डालकर छोड़ दिया गया है। मार्ग पर आए दिन बाइक व साइकिल सवार गिरकर चुटहिल हो रहे हैं। मुख्य मार्ग के व्यवसाइयों का कारोबार महीनों से बंद पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें