फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर कर्मचारियों ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। कलेक्ट्रेट परिसर में ग्राम पंचायत अधिकारी-ग्राम विकास अधिकारी समन्वय समिति ने बुधवार को तीन सूत्रीय मांगों को लेकर धरना दिया और मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों अपना नारा बुलंद करते हुए प्रभारी मंत्री को भी ज्ञापन दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री तक ज्ञापन पहुंचाने का भरोसा दिया।
विज्ञापन

संयोजक डा. प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि ग्राम विकास अधिकारी एवं ग्राम पंचायत अधिकारी को 2800 ग्रेड पे दिया जाना चाहिए। शैक्षिक योग्यता स्नातक, ओ लेवल करने तथा एसीपी में वेतन की संगति दूर करने की मांग की। डा. फूलचंद कन्नौजिया ने कहा कि शासन स्तर पर लंबित मांगें नहीं मानी गईं तो जनपद के सभी ग्राम पंचायत सचिव 23 अप्रैल को लखनऊ में विरोध प्रदर्शन करेंगे। धरने को जिला विकास अधिकारी दयाराम, मनरेगा उपायुक्त कमलेश सोनी, डीपीआरओ सुधीर श्रीवास्तव, खंड विकास अधिकारी रामचरन यादव, अरुण कुमार पांडेय, राम प्रकाश, विनोद सिंह, केडी यादव, अशोक कुुमार, सरिता सिंह, मीनाक्षी शु्क्ला, शैलेंद्र विक्रम, अमर बहादुर यादव, केसरी प्रसाद ने संबोधित करते हुए अपना नैतिक समर्थन दिया। इस मौके पर विजयभान यादव, मो. जावेद, राम अवतार यादव, होसिला सिंह, नीरज श्रीवास्तव, डा. रामकृष्ण यादव, महेश तिवारी, सुनील श्रीवास्तव, संजीव रत्न, दुर्गेश तिवारी, देवेंद्र सिंह, मीना रानी, सरिता मौर्या, प्रियंका यादव, प्रमोद सिंह आदि उपस्थित रहे। संचालन अशोक मौर्य ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें