फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी में टूटे बिजली के तार और पोल, सैकड़ों गांव की बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। शुक्रवार की शाम आई तेज अंधी के चलते कई जगह पोल और तार टूट गए। इससे जिले के अधिकांश इलाके की बिजली गुल हो गई। दिन में शहरी क्षेत्रों की आपूर्ति बहाल कर ली गई लेकिन ग्रामीण इलाकों में अंधेरा छाया रहा। जिले के 1200 से ज्यादा गांवों में बिजली आपूर्ति शनिवार को भी बहाल नहीं हो पाई जबकि दिन भर कर्मचारी फाल्ट दुरुस्त करने में लगे रहे।
मछलीशहर में आंधी से खेतों में काट कर फैलाया गया गेहूं के बोझ उड़ गए। शुक्रवार की रात से ठप हुई आपूर्ति शनिवार शाम तक बहाल नहीं हो सकी। मुंगराबादशाहपुर में आंधी में टीन शेड व रिहायशी झोपड़ियां उड़ गईं। मुंगराबादशाहपुर विद्युत उपकेंद्र के बीच पेड़ की डाल तार पर गिरने से बिजली का तार टूट कर जमीन पर गिर पड़ा। मंडी समिति के निकट पेड़ उखड़ कर हाईटेंशन तार गिरने से चार घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। कस्बा समेत ग्रामीण इलाकों की बिजली की आपूर्ति ठप हो गई। मडिय़ाहूं कस्बे में शनिवार को दोपहर आपूर्ति बहाल कर दी गई लेकिन ग्रामीण इलाकों में शाम तक बिजली की आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। बरसठी इलाके के तीन सौ गांवों की बिजली आपूर्ति पिछले 24 घंटे से ठप हो गई है। धनियांमऊ, मिरसादपुर, घनश्यामपुर, शाहपुर आदि गावों में आंधी के चलते 25 से अधिक पेड़ उखड़ गए। छप्पर और टीनशेड उड़ गए। फत्तूपुर, सरोखनपुर, हिम्मतपुर, रारी आदि गांवों में खेत में काटकर छोड़ी गई गेहूं की फसल आंधी में उड़ गई। खेतासराय कस्बा समेत इलाके के डेढ़ सौ से अधिक गांवों में दूसरे दिन शाम तक बिजली की आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। बिजली न मिलने से कस्बा में रह रहे लोगों को पानी की समस्या से जूझना पड़ा। सिंगरामऊ, बक्शा, केराकत, जफराबाद, मीरगंज इलाके के 800 से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति शुक्रवार की शाम से ही ठप है। मुस्तफाबाद बाजार में शुक्रवार को आई आंधी की वजह से दुकान पर रखा टीन शेड उड़कर बद्रीप्रसाद उमरवैश्य (62) के ऊपर जा गिरा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


सतहारिया में फैक्ट्रियों का उत्पादन हुआ ठप
सतहरिया। बिजली आपूर्ति ठप होने के कारण औद्योगिक क्षेत्र सतहरिया की फैक्ट्रियों का उत्पादन ठप हो गया है। औद्योगिक क्षेत्र में पानी का भी संकट खड़ा हो गया। संजय सिंह, उद्यमी कल्याण समिति के अध्यक्ष शिवाजी सिंह, सुनील यादव, गुलाब पाण्डेय आदि ने बताया कि बिजली आपूर्ति बाधित होने से उद्यमियों ं को भारी क्षति उठानी पड़ी है।

शार्टसर्किट से लगी आग
मुंगराबादशाहपुर। 33 केवीए विद्युत उपकेन्द्र पंवारा मे शुक्रवार को शार्टसर्किट से आग लग गई और केबिल क्षतिग्रस्त हो गई। जिसके चलते क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गयी है। पहले घासफूस में आग लगा जिससे केबिल भी जलने लगा।
विज्ञापन


अधिकतर स्थानों पर बिजली के तार ठीक कर लिए गए हैं। गेहूं की फसल पककर तैयार है। कहीं थोड़ी भी चूक हो जाएगी तो शार्टसर्किट से किसानों की कमाई बर्बाद हो सकती है। एहतियात के तौर पर पूरी लाइन की ठीक से चेकिंग कराई जा रही है। तसल्ली के बाद ही ग्रामीण क्षेत्रों में आपूर्ति बहाल की जाएगी।-एके मिश्रा, अधीक्षण अभियंता विद्युत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें