जौनपुर। जिला सेवा योजन विभाग बेरोजगारों को रोजगार दिलाने में फिसड्डी साबित हो रहा है। अभी तक 65068 बेरोजागारों को रोजगार नहीं दिया गया है। चालू वित्तीय वर्ष में अभी तक मात्र 1147 बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराया गया है। वहीं इस वित्तीय वर्ष में 5903 बेरोजगारों का पंजीयन किया गया है। ऐसे में इस वर्ष भी पंजीकृत सभी बेरोजगारों को रोजगार नहीं दिलाया गया है।
सरकार द्वारा बेरोजगारों को प्रशिक्षाण देने के लिए कौशल विकास योजना का संचालन किया है। वहीं प्रशिक्षण प्राप्त करने सहित अन्य बेरोजगारों को रोजगार देने की जिम्मेदारी जिला सेवा योजन विभाग को सौपी है। जिला सेवा योजना कार्यालय में कुल 66 हजार 215 बेरोजार पंजीकृत हैं। जिसमें 60312 बेरोजगार पहले से पंजीकृत हैं। जबकि 5903 बेरोजगार चालू वित्तीय वर्ष में पंजीकृत किया गया है। लेकिन विभाग की लापरवाही के कारण चालू वित्तीय वर्ष में पंजीकृत सभी बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध नहीं हो सका है। इस साल आठ मेले का आयोजन कर 1147 बेरोजगारों को रोजगार दिया गया है। जिससे अभी भी 65068 बेरोजगार रोजागार पाने से वंचित हैं।
विभाग में पंजीकृत बेरोजगारों को समय-समय पर मेले का आयोजन कर रोजगार देने का कार्य किया जाता है, जो भी बेरोजगार मेले में रोजगार पाने के लिए आवेदन करते हैं। उनको रोजगार दिया जाता है।
राजीव कुमार सिंह
जिला सेवा योजन अधिकारी