जौनपुर। वित्तविहीन शिक्षकों ने सोमवार को दसवें दिन भी मूल्यांकन का बहिष्कार किया। मूल्यांकन केंद्रों पर पहुंच शिक्षक विधायक चेतनारायण सिंह को वित्तविहीन शिक्षकों ने काला झंडा दिखाया। केंद्र के गेट का चैनल बंद कर दिया। उन्होंने एमएलसी पर सहयोग नहीं करने का आरोप लगाया।
शिक्षक विधायक चेतनारायण सिंह सोमवार को शिया इंटर कालेज मूल्यांकन केंद्र 12 बजे पहुंचे थे। मूल्यांकन केंद्र पर अपनी मांगों को लेकर वित्तविहीन शिक्षक धरन प्रदर्शन कर रहेे थे। उनको देखते ही धरने पर बैठके शिक्षकों ने नारेबाजी करनी शुरू कर दी। काला झंडा दिखाया और शिक्षक विधायक वापस जाओ कहने लगे। सीढ़ी के चैनल बंद कर शिक्षक नेताओं को कमरों में जाने से रोक दिया। काफी देर तक नोकझोंक होती रही। कुछ देर बाद किसी तरह चेतनारायण सिंह, रमेश सिंह, राकेश सिंह कमरे में जा पाए। आंदोलनकारी शिक्षकों का नेतृत्व संघर्ष संयुक्त मोर्चा के संयोजक अखिलेश सिंह ने किया। छोटेलाल यादव ने कहा कि अब वित्तविहीन शिक्षक आरपार की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हैं। जिलाध्यक्ष मंगरू राम मौर्य ने कहा कि हमारा विरोध लगातार जारी रहेगा। प्रदर्शन करने वालों में जिलाध्यक्ष श्रधेय गुप्त, जिला महामंत्री शरद कुमार सिंह, लालचंद विश्वकर्मा, रविकांत दुबे, सुनील शुक्ला, लाल साहब यादव, सूर्यनाथ यादव, अशोक यादव, आनन्द पांडेय, बीएन यादव, अभिमन्यु सिंह, श्यामधर मिश्र, विकास सिंह, अंकुर द्वेवेदी, अमित दुबे आदि शिक्षक शामिल थे।