जौनपुर। क्षेत्रीय उच्च शिक्षा निदेशक वाराणसी डा. कमलाकांत तिवारी ने शुक्रवार को राजा श्रीकृष्ण दत्त स्नातकोतर महाविद्यालय परिसर में संस्थापक राजा जौनपुर यादवेंद्र दत्त दुबे की प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होेंने कहा कि राजा यादवेंद्र दत्त दुबे विद्वान, राजनीतिज्ञ, समाजसेवी तो थे ही शिक्षा को वे महत्वपूर्ण मानते थे। कहते थे कि सूर्य से बाहर का प्रकाश मिलता है लेकिन शिक्षा से अंतर जगत प्रकाशित होता है।
विशिष्ट अ तिथि मड़ियाहू पीजी के पूर्व प्राचार्य डा. लालजी त्रिपाठी ने कहा कि राजा यादवेंद्र तेजस्वी एवं ओजस्वी व्यक्ति थे। टीडी कालेज के पूर्व प्राचार्य डा. यूपी सिंह ने कहा कि परिसर में मूर्ति होनी ही चाहिए थी। समारोह की शुरुआत मुख्य अतिथि ने सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित करके किया। छात्रों ने मनमोहक, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सर्वोच्च अंक पाने वाले छात्रों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत गरिमा यादव और वंदना राय ने प्रस्तुत किए। संचालन डा. आरपी ओझा ने किया। पूजन आचार्य डा. रजनीकांत त्रिपाठी और डा. गंगाधर शुक्ला ने कराया। डा. शिव प्रसाद ओझा, डा. मयानंद उपाध्याय, डा. अवधेश द्विवेदी, डा. अखिलेश्वर शुक्ल, डा. आशाराम यादव, डा. मनोज वत्स, डा. विजय प्रताप तिवारी, डा. अभय प्रताप सिंह, डा. ओमप्रकाश दूबे, डा. राजेन्द्र प्रसाद सिंह, डा. सुधाकर शुक्ल डा. समर बहादुर सिंह, डा. विजय प्रताप सिंह, डा. हिमांशू सिंह, डा. अनुराग मिश्र, डा. अनिल प्रताप सिंह, डा. जीसी चौबे आदि मौजूद थे। प्राचार्य डा. विष्णु चन्द त्रिपाठी ने आभार व्यक्त किया।