फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीत के जश्न में डूबे भाजपाई, दी बधाई

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। ब्लाक प्रमुख के उप चुनाव में दो सीटों पर जीत पर भाजपा नेताओं ने जश्न मनाया। सिकरारा में भाजपा को कोई प्रत्याशी नहीं मिल सका था। सपा ने खुटहन, बक्शा और सिकरारा तीनों ही स्थानों पर प्रत्याशी उतारे थे लेकिन कहीं जीत नहीं मिली। खुटहन में अविश्वास प्रस्ताव के दौरान पूर्वमंत्री शैलेंद्र यादव ललई सहित तमाम नेता सक्रिय थे लेकिन चुनाव के दौरान वे नहीं आए। सिकरारा में पूर्वमंत्री पारसनाथ यादव जोर जरूर लगाया लेकिन जीत पूर्व सांसद धनंजय सिंह के समर्थन से समरनाथ यादव के हाथ लगी।
विज्ञापन

बक्शा से सजल सिंह को जिताने के लिए जिलाध्यक्ष भाजपा सुशील उपाध्याय, बदलापुर के विधायक रमेशचंद्र मिश्र लगे रहे। पिछली बार सजल पूर्व सांसद धनंजय सिंह के समर्थन से निर्दल चुनाव लड़े थे और एक मत से हार गए थे। अबकी सजल सिंह को 53 और सपा प्रत्याशी प्रबुद्ध दूबे को 37 मत प्राप्त हुए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जीत के बाद पटाखे फोड़े और मिठाईयां बांटी। उधर सिकरारा में सपा के बागी समरनाथ ने सपा प्रत्याशी को 50 वोटों से हराया। ब्लाक मुख्यालय पर जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी व पुलिस अधीक्षक केके चौधरी पहुंचकर स्थिति का जायजा लिए। पूरे दिन उपजिलाधिकारी सदर प्रियंका प्रियदर्शिनी व सीओ मड़ियाहूं रामभुवन यादव ब्लाक परिसर में फोर्स के साथ जमे रहे। समरनाथ यादव के जीतने पर समर्थकों ने आतिशबाजी करने के साथ मिठाई बांटी। पूर्व सांसद धनंजय सिंह, विधान परिषद सदस्य बृजेश कुमार सिंह प्रिंशू आदि ने माला पहनाया। पकड़ी चौराहा पर समर्थक बैंडबाजा की धुन पर खूब थिरके। नईगंज में भी जश्न समर्थकों ने रंग-गुलाल उड़ाए, मिठाई बांटी और आतिशबाजी की। खुटहन में प्रतापगढ़ के सांसद हरिवंश सिंह की पुत्रवधू नीलम सिंह भाजपा की प्रत्याशी थीं। भारी अंतर से उन्होंने सपा प्रत्याशी पूर्व ब्लाक प्रमुख सरयूदेई हराया। पूर्व सांसद उमाकांत यादव, प्रतापगढ़ के सांसद हरिवंश सिंह, रमेश सिंह आदि ने मिठाई बांटकर जीत का जश्न मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें