फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत में उठाई किसानों की समस्याट्ठ

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सतहरिया। मुंगराबादशाहपुर में ब्लाक मुख्यालय पर हुई भारतीय किसान यूनियन की पंचायत में खेती के लिए मुफ्त बिजली देने, गरीबों को नौकरी देने की मांग की गई। पंचायत के बाद प्रधानमंत्री को संबोधित सात सूत्रीय मांग पत्र बीडीओ को सौंपा। किसान नेताओं ने हुए कहा कि प्रदेश व केंद्र सरकार की लाभकारी योजनाएं अधिकारियों में धन लोलुपता के कारण उन्हें समय पर नहीं मिल पा रहा है। जो किसानों के साथ सरासर अन्याय है।
विज्ञापन

अध्यक्ष राजनाथ यादव ने कहा कि पंचायत में कृषि कार्य हेतु गरीबों को बिजली मुफ्त में दिया जाना चाहिए। उन्होंने गरीब परिवारों को नौकरी देने, पुलिसिया उत्पीडन बंद किए जाने, प्रधानमंत्री आवास वितरण में अनियमितता की जांच कराएं जाने की मांग किया।अध्यक्षता बाबूराम पटेल तथा संचालन राजदेव गौतम ने किया। इस मौके पर धर्म राज पटेल, फूलचंद, रामचंद्र, राजकिशोर, खलील, पारसनाथ, उषा देवी, सोनी, चंद्रबली, प्रेमसागर , सत्यप्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें