फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल के मैदान में हूनर विकसित करें युवा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
डोभी। खेल राज्यमंत्री अनिल राजभर ने कहा कि खेल से जीवन में अनुशासन आता है। वर्तमान में सभी महत्वपूर्ण क्षेत्र खिलाड़ियों को रोजगार के अवसर प्रदान कर रहे हैं । वह खेल राज्यमंत्री नारायनपुर गांव में बाबा गोपाल दास फाउंडेशन द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के उद्घाटन के मौके पर शुक्रवार को कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकारी विभाग से लेकर निजी क्षेत्र तक खिलाड़ियों को विशेष महत्व दे रहे हैं। खेल व खिलाड़ी देश के गौरव हैं लेकिन अफसोस तब होता है जब दुनिया की दूसरे बड़े आबादी वाले देश के खिलाड़ी ओलंपिक में स्वर्ण पदक के मामले में फिसड्डी साबित होते हैं। प्रधानमंत्री ने खेलों इंडिया का नारा दिया है। खिलाड़ी फील्ड में मेहनत करे अपनी प्रतिभा निखारे । प्रतिभावान खिलाड़ी जहाँ स्वयं के रोजगार पैदा करता है वही क्षेत्र व देश का नाम रोशन करता है। विधायक दिनेश चौधरी ने खेल के विकास पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और मेहनत करने की नसीहत दी । उद्घाटन मैच मोलनापुर व हरिहरपुर के बीच खेला गया। मोलनापुर ने हरिहर पुर को हरा कर उद्घाटन मैच जीत लिया । कार्यक्रम के आयोजक प्रदीप सिंह ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया । संचालन डॉ, नृपेंद्र सिंह ने किया। अखिलेश सिंह, सदानंद राय ,संजय पांडेय, नंद लाल, नखड़ू सिंह, राम अवध राजभर, रमेश राजभर, मूरत राजभर आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें