फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र और युवाओं की अनदेखी कर रही सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सतहरिया। सजई पंवारा स्थित भगौती बाल विद्यालय में शिक्षा में फैली अव्यवस्था को लेकर अखिल भारतीय स्टूडेंट्स फेडरेशन तथा अखिल भारतीय यूथ फेडरेशन का जिला सम्मेलन में कहा गया कि सरकार युवा और छात्रों की अनदेखी कर रही है।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि विजय कुमार ऊदल ने कहा कि विद्यार्थियों तथा नौजवानों की शासन प्रशासन अनदेखी कर रहा है। नौजवानों को रोजगार नहीं मिल रहा है, जिससे वे आपराधिक गतिविधियों की ओर जा रहे हैं। जब तक दोहरी शिक्षा पद्धति समाप्त नहीं की जाती और शिक्षा पर बजट नहीं बढ़ाया जाएगा तब तक शिक्षा का स्तर गिरता रहेगा। शिक्षा व्यापार का रुप लेती जा रही है। ललित कुमार यादव व डा. रामसकल यादव ने अध्यक्षता की। कल्पनाथ गुप्त, रामनाथ यादव, लालमणि सिंह, अरविंद वर्मा, संदीप शर्मा, प्रसून पटेल बलराम आदि ने सम्बोधित किया। सतीश कुमार मल्लाह अध्यक्ष तथा ललित कुमार यादव एआईएसएफ के महामंत्री तथा एआईवाईएफ के अध्यक्ष हरिकेश यादव तथा इंद्रकेश महामंत्री चुने गए। दीपांजलि, सालिनी, काजल, अंजली,सेजल, मोनिका, उजाला, आदि ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। संचालन संदीप शर्मा ने किया। सालिकराम पटेल ने आभार ज्ञापित किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें