फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुणवता युक्त निस्तारित करें ऑनलाइन जनसुनवाई - डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी ने सोमवार शाम कलेक्ट्रेट सभागार में ऑनलाइन जनसुनवाई की समीक्षा की और कहा कि इसमें कोताही न किया ाए। एनआईसी के प्रतीक उपाध्याय ने बताया कि 1963 जन शिकायतें लंबित हैं और 99 डिफाल्टर हैं। डीएम ने उन्हें तेजी से निस्तारित करने को कहा। एसडीएम शाहंगज को आईजीआरएस का समय से निस्तारण कर देने पर प्रोत्साहित करते हुए अन्य अधिकारियों को इनसे प्रेरित होने को कहा। इस अवसर पर एडीएम आरपी मिश्रा,सीआरओ रामआसरे सिंह, उपायुक्त मनरेगा कमलेश सोनी, पीडी पीके राय, एसडीएम सदर प्रियकां प्रियदर्शनी, एसडीएम मडियाहूं जगदंम्बा सिंह, एसडीएम मछलीशहर विमल कुमार दुबे, एसडीएम बदलापुर विजय प्रकाश तिवारी, एसडीएमशाहगंज जयनारायण सचान, एसडीएम केराकत मंगलेश दुबे, डीएसओ अजय प्रताप सिंह आदि जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें