जौनपुर। आस्ट्रेलिया की जोवेल ब्रिजर ने गोमती नदी को प्रदूषण मुक्त कराने का बीड़ा उठाया है। शाही पुल के पास गोपी घाट पर बुधवार को ‘मदर्स फार मदर’ कार्यक्रम की शुरुआत महिलाओं ने की। इस मौके पर ब्रिजर ने कहा कि महिलाओं को ही मां गोमती को बचाने का संकल्प लेना होगा।
ओजेड ग्रीन फाउंडेशन की अध्यक्ष सू लेनोक्स ने कहा कि मां गंगा और मां गोमती की दुर्दशा से हम चिंतित हैं। हम मां गंगा व गोमती को मरता नहीं देख सकते। हम सभी साथ आकर नदियों के संरक्षण कार्य में सहयोग करना चाहिए। विशिष्ट अतिथि आस्ट्रेलिया की जोवेल ब्रिजर ने कहा कि गोमती नदी का प्रदूषण दूर करने के लिए महिलाओं को आगे आना होगा। महिलाओं ने तय कर लिया तो नदी का प्रदूषण दूर हो जाएगा। पिछले दो दशक से इस नदी में शहर के गंदे नाले का पानी और कूड़ा कचरा बहाने के कारण अमृत माने जाने वाली इस नदी का पानी जहर बन गया है। इस नदी का पानी पीना तो दूर की बात नहाने लायक ही नहीं बचा है। इसे अब प्रदूषण से मुक्त कराने के लिए स्वच्छ गोमती अभियान जौनपुर और आस्टेलिया की ओ जेड ग्रीन फाउंडेशन और संकट मोचन फाउंडेशन ने संयुक्त रूप से मदर्स फार मदर स्लोगन के साथ एक अभियान चलाने जा रही है। संचालन मेघना रस्तोगी ने किया। जबकि आभार समारोह की संयोजक अंजू पाठक ने किया। इस मौके पर दीपिका तिवारी, किरन श्रीवास्तव, नीतू गुप्ता, कल्पना केसरवानी, रकीब बानो, शिल्पी गुप्ता, प्रीती गुप्ता, संगीता अग्रवाल, रीता जायसवाल, अंजना श्रीवास्तव मौजूद रही। स्वच्छ गोमती अभियान के बृजेश मौर्य, राजेंद्र विश्वकर्मा, मनोज तिवारी, बलराम निषाद, चंदन निषाद, अंकित सिंह, सूरज निषाद, ओंकार मौर्य, कृपा सिंधू जायसवाल, कमलेश निषाद, लालजी निषाद आदि मौजूद रहे। समारोह के अंत में जेसीआई चेतना और जन-गण-मन संस्था द्वारा सु लेनोक्स और जोवेल ब्रिजर को सम्मानित किया गया।