मुंगराबादशाहपुर। इलाहाबाद -मुंगराबादशाहपुर राजमार्ग पर फूलपुर रेलवे फाटक पर बन रहे ओवर ब्रिज के चलते परिवहन निगम की बसे निर्धारित किये गये रूट पर नहीं चल रही हैं। उनके मनमानी रूट पर चलने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
फूलपुर रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज बनने तक जिला प्रशासन द्वारा इलाहाबाद,जौनपुर व गोरखपुर जाने वाली रोडवेज बसों का रुट फाफामऊ से भुपियामऊ होते हुए मुगराबादशाहपुर से जौनपुर निर्धारित किया गया है। लेकिन परिवहन बिभाग व जिला प्रशासन के आदेश को ठेंगा दिखाते हुए इलाहाबाद से हड़िया, जंघई व मछलीशहर का रूट चार्ट बना कर रोडवेज बसो का संचालन हो रहा है। जिससे मुंगराबादशाहपुर के यात्रियों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। यात्री डग्गामार वाहनों के सहारे इलाहाबाद व जौनपुर जा रहे हैं।