फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिलोचन ने औका को हरा जमाया ट्राफी पर कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। स्थानीय क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय कोल्हुआ परिसर में सोमवार बालीबाल प्रातियोगिता का फाइनल खेला गया। फाइनल मुकाबला त्रिलोचन और औका की टीम के बीच हुआ । जिसमें त्रिलोचन की टीम ने औका को चार अंक से पराजित कर ट्राफी पर कब्जा जमा लिया।
विज्ञापन

स्व. राजदेव सिंह की स्मृति में बालीबाल प्रातियोगिता में कुल 18 टीमों ने भाग लिया था ।जिसमें सेमी फाईनल बेस्ट ऑफ थ्री मैच औका और त्रिमूर्ति महराजगंज के बीच खेला गया ।जिसमे औका लगातार दो मैच जीत फाइनल में जगह बनाया । दूसरा बेस्ट ऑफ थ्री मैच नवदीप जौनपुर और त्रिलोचन के बीच खेला गया। जिसमें त्रिलोचन ने तीन अंको से बढ़त बनाकर दो मैच जीत कर फाइनल में जगह बनाया । इसके बाद फाइनल मुकाबला त्रिलोचन और औका के बीच हुआ। जिसमें त्रिलोचन ने औका को चार अंको से पराजित कर फाइनल मैंच पर कब्जा कर लिया ।इस दौरान मुख्य अतिथि विवेक सिंह राजा ने कहा इस मिट्टी में स्व.राजदेव सिंह ने जंम लेकर सामाजिक कार्यो में बढ़कर हिस्सा लिया । वह गरीबों की सेवा कर अपना नाम अजर अमर कर दिया ।इस मौके पर राजेश सिंह,शिव प्रताप सिंह,बीईओ विजय कुमार तिवारी ,राहुल देव सिंह ,राजन सिंह,गोलू ,सलमान ,माहात्मा सिंहआदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें