जौनपुर। भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय ने सदर विधानसभा व मल्हनी विधानसभा की सेक्टर सह बैठक में शनिवार को कहा कि संगठन का अस्तित्व कार्यकर्त्ताओं से है। कहा कि 21 फरवरी तक विधानसभा के सभी सेक्टर एवं बूथ कमेटियों का गठन कर लिया जाए। लोकसभा चुनाव में सफलता के लिए यह जरूरी है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के डिजिटल इंडिया के सपने को साकार करने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए तीन मार्च तक जनपद के सभी मंडल , सेक्टर एवं बूथों का सत्यापन होगा। प्रपत्र का ऑनलाइन सत्यापन किया जाएगा। इसके लिए आईटी विभाग के कार्यकर्ताओं को लगाया गया है। 25 फ़रवरी को सभी बूथों पर एकलव्य खेल महोत्सव तथा मन की बात कार्यक्रम का आयोजन होगा। जिसमे उस बूथ के निवासी प्रतिभाग करेंगे। इस मौके पर सांसद केपी सिंह ,राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव, संदीप तिवारी, मनोज दुबे, अभय राय, नीरज सिंह, सुनील सिंह, अजय सिंह , रविन्द्र मिश्रा, आशीष गुप्ता, महेंद्र सिंह, अरुण उपाध्याय, विपुल सिंह, ओमप्रकाश सिंह, संजय पाठक, यादवेन्द्र मिश्रा, अतुल पांडेय, रोहन सिंह, आशीष जायसवाल, भूपेंद्र सिंह, पुनीत सिंह, जयहिंद यादव, प्रतिक मिश्रा आदि मौजूद रहे। संचालन कृष्ण कुमार जायसवाल ने किया।