जौनपुर। महिला हिंसा के विरोध में महिला समाख्या ने एक अरब बढ़ते कदम अभियान शुरू किया गया है। 17 फरवरी को बरसठी विकास खंड सभागार में एक दिवसीय संमेलन आयोजित किया गया है, जिसका शुभारंभ विधायक जगदीश सोनकर करेंगे।
महिला समाख्या की कोआर्डिनेटर रजनी सिंह ने बताया कि महिला हिंसा की घटनाओं को रोकने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग ने पहल की है। अधिकारियों, महिला ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों के बीच एक समन्वय बनाकर महिला समाख्या इस मुद्दे पर जागरूक कर रही है। नारी अदालत, नारी संजीवनी केंद्र महासंघ, महिला एवं बाल अधिकार मंच का गठन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, महिला हेल्पलाइन, हमारी सखी आशा ज्योति केंद्र आदि कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। इसी क्रम में 19 फरवरी को मछलीशहर विकासखंड सभागार में सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।