बदलापुर / घनश्यामपुर । शिक्षा का विस्तृत क्षेत्र होता है । उसके स्तर को ऊंचा करके क्षेत्र , समाज व राष्ट्र का स्तर ऊंचा किया जा सकता है । शिक्षा और विकास एक सिक्के के दो पहलू है । शिक्षा के माध्यम से आधुनिकीकरण और विकास के लिए सामाजिक , आर्थिक व राजनीतिक परिदृश्य में अपेक्षित परिवर्तन किया जा सकता है । उक्त बातें मुख्य अतिथि बदलापुर के विधायक रमेशचंद्र मिश्र ने बुधवार को उमा बैजंती पब्लिक स्कूल शाहपुर में आयोजित वार्षिकोत्सव समारोह में कही।
उन्होंने कहा कि सूदूरवर्ती व ग्रामीणांचल में पब्लिक स्कूल स्थापित कर प्रबंधक सुनील कुमार चतुर्वेदी ने शिक्षित करने का संकल्प पूरा किया है । विद्यालय की प्रगति आख्या प्रधानाचार्य अशोक शुक्ल ने प्रस्तुत किया । समारोह में नन्हें मुन्ने बच्चों ने सास्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मंत्र मुग्ध कर दिया । समारोह की अध्यक्षता अवकाश प्राप्त शिक्षक सत्यदेव सिंह व संचालन शिक्षक प्रमोद पांडेय ने किया । इस मौके पर प्रभाकर चतुर्वेदी,एडवोकट विजय शंकर यादव, राजमणि सिंह , रामचंद्र मिश्र , डा. प्रमोद मिश्र , उमेश मिश्र , बड़कऊ मिश्र , केशव सिंह आदि मौजूद रहे ।