मछलीशहर। तहसील में एक पखवारे से छोटे स्टांप नहीं है, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। हलफनामा बनवाने का कार्य नहीं हो पा रहा है।
मछलीशहर तहसील में 15 दिनों से 10, 20, 50 व 100 रुपये के स्टांप पेपर नहीं है। इससे लोगों को रजिस्ट्री आफिस में नकल लेने व हलफनामा बनवाने का काम नहीं हो पा रहा है। इन दिनों आबकारी विभाग में शराब की दुकानों की नीलामी के लिये तहसील में आवेदन कर्ताओं की भीड़ लगी है। सभी को नोटरी हलफनामा बनवाने की जरूरत पड़ रही ही है लेकिन स्टांप पेपर नहीं मिलने से काम नहीं हो पा रहा है। अधिवक्ता अशोक कुमार श्रीवास्तव,विनय कुमार पांडेय,राजा राम,वीरेंद्र भाष्कर यादव,मनमोहन त्रिपाठी,हरिनायक तिवारी,विकास यादव ने शीघ्र छोटे स्टांप उपलब्ध कराने की मांग की है। इस संबंध में उपकोषागार के खजांची रमेश कुमार ने बताया कि जिला कोषागार को छोटे स्टांपों की मांग की गई है, जल्द ही किल्लत दूर हो जाएगी।