जिले में ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य और क्षेत्र पंचायत सदस्य के रिक्त पदों पर उप चुनाव की तिथि निर्धारित हो गई है। जिसमें मतदान 22 फरवरी को होगा। जबकि मतगणना 24 फरवरी को होगी। जिला प्रशासन द्वारा मतदान कराने की तैयारी शुरू कर दी गई है।
निर्वाचन आयोग के तय कार्यक्रम में नामांकन पत्रों को जमा करने की अंतिम तिथि 12 फरवरी को सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक निर्धारित है। इसी प्रकार नामांकन पत्रों की जांच की तिथि 13 फरवरी को 10 बजे से कार्य समाप्ति तक, उम्मीदवारी वापस लेने की तिथि 15 फरवरी को सुबह 10 बजे से अपराह्न तीन बजे तक, प्रतीक आवंटन की तिथि 15 फरवरी को अपराह्न तीन बजे से कार्य समाप्ति तक, मतदान की तिथि 22 फरवरी को सुबह सात बजे से अपराह्न पांच बजे तक और मतगणना की तिथि 24 फरवरी को सुबह आठ बजे से है। जिले में ग्राम प्रधान के आठ पद रिक्त है। जिसमें डोभी ब्लाक के कोपा ग्राम पंचायत में,धर्मापुर ब्लाक के समोपुरकला ग्राम पंचायत में, मछलीशहर ब्लाक के मुजार ग्राम पंचायत में, रामनगर ब्लाक के सेउर ग्राम पंचायत में, रामपुर ब्लाक के कोदैला व नूरपुर ग्राम पंचायत में, सुजानगंज ब्लाक के रामनगर ग्राम पंचायत में और सिकरारा ब्लाक के कनकपुर ग्राम पंचायत में प्रधान पद रिक्त हैं। इसी प्रकार क्षेत्र पंचायत सदस्य के 14 और ग्राम पंचायत सदस्य 129 पद रिक्त हैं।
कोट:
जिले में रिक्त ग्राम प्रधान, बीडीसी व ग्राम पंचायत सदस्य के पदों पर उप चुनाव कराने की तिथि निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कर दी गई है। इन पदों पर 22 फरवरी को मतदान होगा और मतगणना 24 फरवरी को होगी।
आलोक सिंह
मुख्य विकास अधिकारी