फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा को गांधी से नहीं गोडसे से है प्यार - नदीम जावेद

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा को गांधी से नहीं गोडसे से प्यार है। इस लिए वह गोडसे की विचारधारा पर काम कर रही है । उक्त बातें कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता व पूर्व विधायक नदीम जावेद ने गुरुवार को डिगुंर सराय गांव स्थित कांग्रेस नेता ऋषिकेश सिंह के आवास पर प्रेस वार्ता के दौरान कही। कहा, हम गुजरात में सरकार बनाने के करीब पहुंच कर हारे हैं । 30 सीटें तीन हजार से कम वोटों से हार गए । कांग्रेस केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ बड़ा जनांदोलन छेड़ने जा रही है। उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पंगु हो चुकी हैं । प्रदेश के तमाम आला अधिकारी भाजपा के एजेंट बनकर काम कर रहे है । भय ,भूख व भ्रष्टाचार का नारा देने वाली केंद्र व प्रदेश की सरकार सिर्फ भगदड़ में यकीन कर रही है । प्रदेश का माहौल खराब करने की कोशिशें की जा रही हैं। हर साल दो करोड़ नौकरी देने का वायदा किया गया। जिसे सरकार द्वारा पूरा नहीं किया गया। दो लोकसभा व एक विधानसभा उप चुनाव में काग्रेस की शानदार जीत यह साबित कर रही हैं कि केंद्र व भाजपा शासित प्रदेशों से जनता का मोह भंग हो गया है। इस अवसर पर सत्यवीर सिंह ,अफजाल अहमद ,रमजान अली ,डा. बीएल वर्मा, फैसल हसन, तबरेज,जीशान अंसारी,आजम राईन, कामरान अहमद आदि मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें