जौनपुर। पूविवि के कुलपति प्रो. राजाराम यादव ने बुधवार को कहा कि शिक्षक आदमी को मनुष्य बनाता है। आज की मानवता के संकट को शिक्षक ही दूर कर सकता है। वे स्ववित्तपोषित शिक्षक संघ द्वारा विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित अभिनंदन समारोह में बोल रहे थे। इस मौके पर उन्हें सम्मानित किया गया।
शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ अनुराग मिश्र ने अभिनंदन पत्र भेंट किया। प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर विजय प्रताप तिवारी ने कुलपति का स्वागत किया। महामंत्री डॉ अभय मालवीय ने कहा कि कुलपति ने पूर्वांचल उच्च शैक्षिक विकास के लिए काफी काम किया है। विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य और गुरु गरिमा के प्रति उनकी पक्षधरता सर्वविदित है। आजमगढ़ से आएं डॉ. शैलेश पाठक व डॉक्टर सदानंद , मऊ से रामप्रवेश सिंह , गाजीपुर से डॉ. अचल सिंह और डॉ. अवधेश पांडे ने कुलपति का सम्मान किया। उपाध्यक्ष डॉ. सीवी पाठक ने कहा कि कुलपति ने शोध निर्देशक बनाकर स्ववित्तपोषित शिक्षकों का गौरव बढ़ाया है। संचालन डॉ प्रमोद श्रीवास्तव अनंग ने किया। डॉ. रतंजय सिंह, डॉ मनोज कुमार सिंह, डॉ अश्वनी सिंह, डॉ सुशील मिश्रा, डॉ अभय तिवारी डॉ देवेंद्र उपाध्याय, डॉ अतुल श्रीवास्तव, डॉ नागेंद्र नाथ मिश्र, डॉ ओम प्रकाश दुबे, डॉ देवेंद्र सिंह, डॉ संजय यादव, डॉ संतोष पांडे, समाजसेवी सुरेंद्र त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।