फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सालाना मजलिस चार फरवरी को

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। जमीनें मुबारक कदम रसूल छोटी लाइन इमामबाड़ा भंडारी रेलवे स्टेशन के पीछे की पंजतनी कमेटी के तत्वावधान में सालाना मजलिसे अजा व जुलूस के 20वें दौर का आयोजन 4 फरवरी रविवार को होगा।संमेलन में मशहूर मौलाना शामिल होंगे। जिसमें मौलाना कमर सुल्तान दिल्ली मोहम्मद हुसैन मुजफ्फरनगर, मौलाना एजाज हसनैन करारी कौशाम्बी, मौलाना कुमेर अब्बास अकबरपुर मजलिस को खेताब करेंगे। पेजख्वानी आसिफ बिजनौरी, सलमान बिजनौरी, शोहरत जौनपुरी, हसन फतेहपुरी, रेयाज मोहसिन जौनपुरी, मेंहदी जैदी जौनपुरी, जरगाम सैदनपुर, जावेद जौनपुरी, जमीर जौनपुरी, मिनहाल सलमऊ जौनपुरी करेंगे। सोजख्वानी मरहूम मोहम्मद मुस्लिम के हमनवां करेंगे। आखिरी मजलिस के बाद शबीहे ताबूत, अलम व जुलजनाह का जुलूस निकाला जाएगा जो अपने कदीम रास्तों से होता हुआ इमामबाड़े में जाकर समाप्त होगा। यह जानकारी कमेटी के महासचिव हसनैन कमर दीपू ने दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें