फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

35 दिव्यांग बच्चों का होगा नि:शुल्क करेक्टिव सर्जरी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। जिला विकलांग कल्याण विभाग ने ऐेसे 160 दिव्यांग बच्चों को चिह्नित किया है। इनकी दोबारा जांच की जाएगी और उनकी शल्यक्रिया कराई जाएगी। पहले चरण में 35 बच्चों की फरवरी माह में सर्जरी कराई जाएगी।
विज्ञापन

जिला दिव्यांगजन कल्याण विभाग हर साल टेढे़-मेढ़े पांव वाले बच्चों का आपरेशन कराता है। इसके लिए सरकार हर साल बच्चों की संख्या निर्धारित करती है। चालू वित्तीय वर्ष में सरकार द्वारा जिले में 35 दिव्यांग बच्चों का आपरेशन कराया जाना है। इसके लिए 160 दिव्यांग बच्चों को चिह्नित किया गया है। इनकी स्वास्थ्य विभाग दोबारा जांच करेगा। उसमें से 35 बच्चों का आपरेशन के लिए चयन किया जाएगा। फरवरी महीने में शल्य चिकित्सा की तैयारी है। विभाग ने आपरेशन की तारीख तय करने के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी को पत्र भेजा है। इस मसले पर 25 जनवरी को डीएम की अध्यक्षता में बैठक भी होनी है। जिला दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी सुरेश कुमार मौर्य ने बताया कि जिला अस्पताल में जांच के बाद अंतिम रूप से उन बच्चों को चुना जाएगा, जिनको आपरेशन से ठीक किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें