बदलापुर / घनश्यामपुर। बदलापुर ब्लाक के बहरीपुरकला गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना की लाभार्थी रफीकुन्निशा को आवास निर्माण के लिए खाते में धन भेज दिया गया था। लाभार्थी ने चालिस हजार रुपये की धनराशि शासन को लौटा दिया। मनरेगा सेल के प्रभारी कमलेश सोनी ने बहरीपुरकला में आवंटित प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के कतिपय लाभार्थियों के पात्रता का निरीक्षण किया था। उस दौरान उन्होंने पाया कि गांव की रफीकुन्निशा को आवास आवंटित करते हुए उनके खाते में प्रथम किश्त का चालिस हजार रुपया भेज कर उन्हें आवास निर्माण कराने को कह दिया। जाँच के दौरान डीसी मनरेगा ने रफीकुन्निशा को अपात्र पाते हुए आवास निर्माण के लिए खाते में भेजी गयी धनराशि शासन को अविलंब लौटाने का निर्देश भी दिया।