फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूटे विद्युत खंभे से हो सकता है बड़ा हादसा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सतहरिया। स्थानीय औद्योगिक क्षेत्र में स्थित पुलिस चौकी के समाने से अंदर गली में बिजली के खंभे का ऊपरी हिस्सा टूटकर लटक गया है, जिससे हादसे की आशंका है। इसकी शिकायत लोगों द्वारा कई बार विभागीय अधिकारियों से की लेकिन खंभे को नहीं हटाया गया।
विज्ञापन

सीडा उधमी कल्याण समिति के अध्यक्ष शिवाजी सिंह ने बताया कि इलाके के तमाम विद्युत खंभे और तार जर्जर हो चुके हैं। काफी हो हल्ला करने के बाद विद्युत विभाग द्वारा टूटे खंभे को सिर्फ वेल्ड करके लगा दिया जाता है। ऐसे खंभे तेज हवा चलने पर टूट कर गिर सकते हैं, जिससे हादसा हो सकता है। समिति के संगठन मंत्री सुनील यादव ने बताया कि उद्यमियों की बैठक में प्रस्ताव के माध्यम से जर्जर विद्युत खंभों व तारों को बदलवाने के लिए सीडा और जिला प्रशासन को पत्र भेजा गया है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें