जौनपुर। राजा श्रीकृष्ण दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद के चार प्रत्याशियों में से सुजीत मौर्य ने अपना पर्चा वापस ले लिया। जांच में उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी गौरव साहू का पर्चा अवैध घोषित कर दिया गया। अब इस पद पर तीन प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होगा।
चुनाव संचालन समिति की बुधवार को हुई बैठक के बाद मुख्य चुनाव अधिकारी डा. आरपी ओझा ने बताया कि अध्यक्ष पद के चार प्रत्याशियों में सुजीत मौर्य ने अपना नाम वापस ले लिया। नामांकन पत्रों की जांच की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। अध्यक्ष पद गगन प्रताप पांडेय, सचिन यादव व शनि मौर्य का पर्चे वैध पाए गए हैं। उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी गौरव साहू का नामांकन आयु अधिक होने के कारण अवैध घोषित कर दिया गया। इस पद पर अब अभिषेक कुमार, मो. अहमद अंसारी, किशन वर्मा, गोविंद गुप्ता, सचिन यादव और महामंत्री पद पर शुभम मौर्य, मो. हमीद, अरविंद यादव, शिवपूजन निषाद, पुस्तकालय मंत्री के अशोक गुप्ता, अजीत यादव, पवन मौर्य के बीच मुकाबला होगा। कला संकाय प्रतिनिधि पद पर राहुल मौर्य, विज्ञान संकाय प्रतिनिधि पर दीपक पाल एवं शिक्षा संकाय प्रतिनिधि पर दीपक सिंह का निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है लेकिन जीत की घोषणा मतगणना के बाद की जाएगी। बैठक में प्राचार्य डा. विष्णु चंद्र त्रिपाठी, चुनाव अधिकारी डा. आरपी ओझा, डा. मनोज वत्स, डा. अभय प्रताप सिंह डा. मयानंद उपाध्याय, डा. अवधेश द्विवेदी, डा. अखिलेश्वर शुक्ला, डा. राजेंद्र सिंह डा. एसपी ओझा, डा. नीता सिंह, डा. निशीथ सिंह, डा. अनीता सिंह, डा. श्याम सुंदर उपाध्याय, डा. मनोज तिवारी, डा. जीके द्विवेदी, अखिलेश गौतम, डा. संतोष पांडेय, डा. चंद्राम्बुज कश्यप, डा. अतुल श्रीवास्तव, डा. आशीष शुक्ला, कार्यालय अधीक्षक रामफेर यादव आदि मौजूद रहे।