फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर के नीचे मिली पुरानी गुफा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। नगर के खरका कालोनी हुसैनाबाद स्थित शिव मंदिर के ठीक नीचे मंगलवार को एक गुफा मिलने की खबर पर वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। यह गुफा कोई दौ सौ साल पुरानी बताई जा रही है जिसका अब तक किसी को पता नहीं था।
विज्ञापन

मंदिर के सामने स्थित तालाब के सुंदरीकरण के लिए खुदाई का काम चल रहा है। मंगलवार को खुदाई को दौरान मंदिर के सामने की तरफ सुरंग दिखाई दी। सुरंग के अगल बगल लखौरी ईंट से बनी है। इससे लगता है कि दो सौ साल पुरानी तो होगी ही। इसकी जानकारी होते ही वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। मंदिर के महंत अवधेश भारद्वाज ने बताया कि गुफा तालाब की तरफ खुलती है। उसके अंदर ही बबा की समाधि स्थल भी है। दीवार पर गुफा की जीर्णोद्धार की तिथि 1835 अंकित है। गुफा के ठीक ऊपर भगवान शनि, सूर्य और शिव का मंदिर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें