फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनसुनवाई में लापरवाह अफसर के विरुद्घ होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आनलाइन जन सुनवाई की समीक्षा की। उन्होंने अफसरों से कहा कि जन सुनवाई में लापरवाही बरदाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे अफसरों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी वित्त एंव राजस्व आरपी मिश्र ने बताया कि जिले में कुल 1491 जन शिकायत प्राप्त हुई हैं, तय अवधि में 1215 शिकायतों का समाधान हुआ। 276 डिफाल्टर शिकायतें थी। सीडीओ की सात, पीडी की तीन, डीडीएजी की 10, सीएमओ की छह, सीआरओ की 13, एसडीएम मड़ियाहूं की 30, एसडीएम मछलीशहर की14, वीडीओ महराजगंज की 12 शिकायतें थीं। जिलाधिकारी ने गंभीरता से लेते हुए डिफाल्टर अधिकारियों को हर-हालत में जन शिकायतों का गुणवत्ता युक्त निस्तारण समयावधि के अंतर्गत करने का निर्देश दिया। कहा डिफाल्टर शिकायतों के कारण ही जिला ग्रेडिंग में नीचे आती है। नगर मजिस्ट्रेट इंद्रभूषण वर्मा, एसडीएम सदर प्रियंका प्रियर्दशनी, एसडीएम केराकत मंगलेश दूबे, एसडीएम मड़ियाहॅू रमापति बिंद, एसडीएम बदलापुर विजय प्रकाश तिवारी, सीवीओ डा. विरेंद्र सिंह, डीपीआरओ सुधीर श्रीवास्तव, जिला सेवायोजन अधिकारी राजीव सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी विकास केएन तिवारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें