जौनपुर थानागद्दी। कृषक इंटर कालेज के मैदान पर चल रही 23 वीं अंतरराज्यीय आशीष सिंह स्मारक क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में बाबू बैजनाथ शिक्षण संस्थान छितौना की टीम ने विक्टोरिया क्लब मेरठ को पराजित कर आशीष सिंह ट्रॉफी पर जब्जा जमा लिया। फाइनल मैच के मुख्य अतिथि विधायक दिनेश चौधरी ने विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
सोमवार को फाइनल मुकाबला छितौना और मेरठ के बीच टेस्ट मैच के आधार पर 20- 20 ओवर के दो मैचों में खेला गया। टास हारने के बावजूद पहले बल्लेबाजी करते हुए मेरठ ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर शिवा 46, सोनू46 और ओम सिंह 33 रन की मदद से 165 न बनाए। बल्लेबाजी करने उतरी छितौना की टीम ने यशवन्त के 49 गेंदों पर विस्फोटक 107 रनों की शतकीय पारी की बदौलत 217 रनों का स्कोर खड़ा करके 52 रन की बढ़त ले ली। यशवंत ने शतकीय पारी में 11 छक्के और 8 चौके लगाए। दूसरे 20 ओवर के मैच में मेरठ ने शिवा के 50 रनों के सहयोग से 180 रन बनाए। इस तरह छितौना को जीत के लिए 129 रन का लक्ष्य मिला। लक्ष्य का पीछा करती हुई जौनपुर की टीम ने 15 ओवर 3 गेंद में 130 रन बना कर 4 विकेट से फाइनल का मुकाबला जीत लिया। छितौना के यशवंत को मैन ऑफ दी सीरीज ,मेरठ के शिवा को बेस्ट बैट्समैन और गुलाब निषाद को सर्वश्रेष्ठ गेदवाज का पुरस्कार दिया गया। विधायक दिनेश चौधरी ने विजेता को ट्राफी सहित 21 हजार नकद और उपविजेता टीम को ट्राफी सहित 10 हजार नकद देकर सम्मानित किया। संचालन मनीष सिंह ने किया। कमेंटेटर गिरजा शंकर शर्मा और अंपायर की भूमिका साहब लाल यादव व अनिल श्रीवास्तव ने निभाई। इस अवसर पर अमित सिंह ,करिया सिंह मनोज, प्रवीन सिंह, अशोक ,अरुण,कल्लू सिंह, पनारू शुक्ल, सोमारू शुक्ल,शिवमंगल सिंह, हेमंत सिंह, संतोष आदि मौजूद रहे।