फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को गुमराह कर रही प्रदेश सरकार-लालबहादुर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। विधान सभा के सामने किसानों द्वारा आलू फेंकने को लेकर जिस प्रकार से समाजवादी कार्यकर्ता साथियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। इससे लगता है कि प्रदेश सरकार किसानों की समस्याएं दूर करने की बजाय किसानों को पार्टी के आधार पर बांट कर देखने का कार्य कर रही है। किसानों को आलू का उचित मूल्य दिलाने के बजाय प्रदेश सरकार किसानों को गुमराह करने का कार्य कर रही है। जिसको समाजवादी पार्टी के लोग किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे। उक्त बातें जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव ने रविवार को पार्टी के जिला कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की बैठक में कहा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार किसान, छात्र व नौजवान विरोधी है। सरकार के इस कार्य से जनता में निराशा व्याप्त है। प्रदेश में अपराधों की बाढ़ सी आ गई है। इस समय बेखौफ होकर अपराधी अपराधों को अंजाम दे रहे हैं। जिससे कोई भी अपने को सुरक्षित नहीं महसूस कर रहा है। शनिवार की रात अढ़नपुर के नहर पुल पर प्रधान चंद्रपाल बिंद के साथ घटित घटना का निराकरण जिला प्रशासन से करने की मांग की। इस अवसर पर विधान परिषद के पूर्व सदस्य लल्लन यादव, सुशील श्रीवास्तव, हिसामुद्दीन, सुशील दूबे, निजामुद्दीन, राजन यादव, श्याबहादुर पाल, समरबहादुर यादव, जयप्रकाश यादव, प्रिशू, कृष्ण कुमार यादव, लक्ष्मीकांत यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें