फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहां स्वच्छता होती है वहीं भगवान होता है-डा.संतोष

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बदलापुर / घनश्यामपुर । सल्तनत बहादुर महाविद्यालय में रविवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर का आयोजन किया गया। इसमें स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए रैली निकाली गई। इस दौरान रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि जहां स्वच्छता होती है, वहां भगवान का वास होता है।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि मोतीलाल गुप्ता ने स्वच्छता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया । रैली सरोखनपुर, सुल्तानपुर , रैभानीपुर , पट्टीदयाल होती हुई महाविद्यालय लौटी। मुख्य अतिथि राज कालेज के एनएसएस के वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डा. संतोष पांडेय ने दीप जलाकर सांस्कृतिक समारोह की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि स्वच्छता बहुत बड़ी पूजा है। जहां स्वच्छता होती है वहीं भगवान निवास करते हैं। अनीता यादव ने स्वागत गीत व कविता सरोज ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डा. राम मोहन अस्थाना ने सफाई से रहने से ही बीमारियों को दूर भगाया जा सकता है। संचालन डा. पवन सिंह और आभार डा. आलोक सिंह ने व्यक्त किया। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डा. उर्मिला सिंह , बृजमोहन गुप्ता, मयंक पांडेय, शुभम गौतम , विकास मौर्य, सपना चतुर्वेदी, आलोक,जूही सिंह, शिवानी मिश्र, शिल्पा मिश्र, ज्योति शुक्ल, शेरबहादुर,आकाश शर्मा,नीरज सिंह व शनि, आदि उपस्थिति रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें